UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शायराना अंदाज के बाद अब बुधवार को सीएम का गोरखपुर एक कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज (CM Yogi Funny style viral) देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सीएम योगी का मोमोज वाले के साथ मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल सीएम योगी समेत जेपी नड्डा और कई नेता बुधवार को एक गोरखपुर ए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे इस दौरान सीएम योगी ने मोमोज दुकानदार से हंसी मजाक करते हुए पूछा (CM Yogi Funny style viral) कि सांसद रवि किशन आपके पास मोमोज खाने आए थे तो इस पर मोमोज वाले ने हां में जवाब दिया इसके बाद मुख्यमंत्री ने मोमोज वाले से दूसरा सवाल पूछा कि रवि किशन ने मोमोज खाने के बाद पेमेंट किया था कि नहीं। यह सुनते ही सभा में बैठे जेपी नड्डा समेत सभी दर्शक ठहाके लगाकर हंसने लगे। इसके बाद रवि किशन खड़े होकर अपनी सफाई देने लगे उन्होंने दुकानदार से पूछा कि बताओ हमने पैसे दिए थे कि नहीं। इसपर दुकानदार ने हां में जवाब दिया।
ये भी पढ़ें : Corona New Sub -Variant : नए साल से पहले कोरोना का कमबैक, देशवासियों की बढ़ी चिंता
मुख्यमंत्री योगी और सांसद रवि किशन का अक्सर मजाकियां अंदाज मिलता है देखने को
बता दें कि अक्सर सीएम योगी और रवि किशन के बीच हंसी मजाक देखने को मिलता है। (CM Yogi Funny style viral) इससे पहले गोरखपुर में राप्ती नदी पर बने घाट के लोकार्पण मौके पर रवि किशन के अंदर का कलाकार बाहर निकल आया था और संबोधन के दौरान उन्होनें मुख्यमंत्री योगी की तारीफ ऐसे अंदाज में की थी कि भाषण को सुनकर मंच पर मौजूद सीएम योगी समेत सभी जोर-जोर से हंसने लगे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। दरअसल संबोधन के दौरान सांसद रवि किशन ने राप्ती नदी पर इलेक्ट्रिक घाट बनवाने के लिए सीएम योगी की तारीफ की उसे सुनकर सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मंच पर ही जोर-जोर से हंसने लगे थे।

