Entertainment News : बॉलीवुड के बादशाह खान यानि शाहरूख खान की इस साल की तीसरी फिल्म जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था Dunki (Dunki Release) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म के रिव्यू भी आने लगे हैं। डंकी के रिलीज होते ही पहले दिन किंग खान के फैंस फिल्म देखने पहुंचे और जश्न मना रहे है।
DUNKI का रिव्यू
फिल्म का रिव्यू : SRK के फैंस ने कहा कि डंकी फिल्म शुरू से लेकर एंड तक ये फिल्म शानदार है ये रूलाती भी है, हंसाती भी है और फिल्म एकदम साफ है फैमिली के साथ देखने वाली है। बता दें Dunki (Dunki Release) की कहानी चार दोस्तों के बारे में हैं जिनका सपना है लंदन जाना क्योंकि उन्हें लगता है कि लंदन जाकर उनकी गरीबी खत्म हो जाएगी।
किंग खान ने बाकी किरदारों को दिया बराबरी का मौका
हालांकि शाहरूख खान (Dunki Release) पूरी फिल्म में थोड़ा कम छाएं हैं उन्होंनें बाकी किरदारों को बराबर का मौका दिया है और साबित कर दिया है किंग खान का दिल कितना बड़ा है कि वो बाकी किरदारों को बराबर का मौका देते हैं SRK फिल्म में जितनी देर दिखे हैं फैस का दिल जीत लिया है तापसी ने शाहरूख खान के साथ पहली बार फिल्म की है फिल्म में एक्ट्रेस ने मनु नाम का किरदार निभाया है और वो हार्डी यानि SRK की ऑन स्क्रीन प्रेमिका बनी हैं और SRK –तापसी का रोमांटिक अंदाज गाने O MAAHI में साफ दिखा है जो फैंस को काफी पसंद आया है। विक्की कौशल ने दिखा दिया कि वो छोटे से किरदार से भी बड़ा असर छोड़ जाते हैं वो आपको हंसा भी जाते हैं और रुला भी। विक्रम कोचर शानदार हैं वो फिल्म में अलग से निकलकर सामने आते हैं और दिल जीत लेते हैं। अनिल ग्रोवर ने भी कमाल की एक्टिंग की है, बोमन ईरानी और हिरानी की जोड़ी तो सालों से बनी हुई है और यहां भी बोमन कमाल का काम कर गए हैं
ये भी पढ़ें : Corona New Sub -Variant : नए साल से पहले कोरोना का कमबैक, देशवासियों की बढ़ी चिंता
कमल हासन ने DUNKI को लेकर जताई एक्साइटमेंट, SRK ने किया धन्यवाद
राजकुमारी हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म डंकी (Dunki Release) का पहले दिन का रिव्यू अच्छा आने का बाद कमल हासन ने भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट जताई है और एक्स पर लिखा- DUNKI के बेहतर रिव्यू सुन रहा हूं, मुझे लगता है कि 1000 करोड़ लोड हो रही है आपकी बेहद सफलता की कामना करता हूं। हासन के इस कमेंट पर SRK ने रिएक्शन देते हुए लिखा- आपका बहुत धन्यवाद सर, मैं आपसे सीख रहा हूं और अपनी बेस्ट परफॉर्म करने की कोशिश कर रहा हूं आपको प्यार और खुशी।
DUNKI का क्रेज फैंस के सिरों पर छाया
SRK की DUNKI (Dunki Release) का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है लोग थिएटर के आगे ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ अपने सुपरस्टार की फिल्म का तीसरी बार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने का जश्न मनाते दिखे और मीडिया से बात करते हुए किंग खान की तीसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म सभी फिल्मों को पछाड़कर गर्दा मचाने के लिए।

