Noida News : अवैध कब्जे हटाने के लिए प्राधिकरण अतिक्रमण सेल गठित करेगा। नया सेल सेटेलाइट इमेज से अवैध कब्जों की जानकारी जुटाकर कार्रवाई करेगा। भूलेख, इंजीनियरिंग, उद्यान, एनटीसी, नियोजन एवं जन स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में सीईओ ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
बैठक में सीईओ ने कहीं ये बातें
बैठक में, सीईओ ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में प्राप्त जमीन का सैटेलाइट सर्वे करके अतिक्रमण और अवैध निर्माण का पता लगाने के लिए सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ होने वाली प्राधिकरण की कार्रवाई को सॉफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी करने के लिए पोर्टल पर डेटा अपलोड किया जाएगा। सैटेलाइट सर्वे और पोर्टल के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। इसके लिए, रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) निकाला जाएगा।
ये भी पढ़ें : Noida News : अलग अलग पैंतरे अजमा रहे जालसाज, लोगों से कर रहे लाखों की ठगी
सीईओ ने दिए अधिकारियों को कई निर्देश
बैठक में, सीईओ ने सेक्टर-151 के निर्माणाधीन गोल्फ कोर्स की चारदीवारी का काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए, नोएडा ट्रैफिक सेल ने पार्किंग के लिए निकाले गए टेंडर्स पर जल्दी से फैसला लेने को कहा। सीईओ ने नोएडा के मेट्रो स्टेशनों के आसपास सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने की भी बात की। सेक्टर-146 में किसानों को 5 प्रतिशत आबादी भूखंड को जल्द नियोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
तालाबों का होगा निर्माण और सौंदर्यीकरण सीईओ ने दिए निर्देश
सीईओ ने नोएडा में तालाबों के निर्माण एवं उनके सौंदर्यीकरण के लिए स्थलों को चिह्नित कर एस्टिमेट तैयार कर जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में एसीईओ ने बताया कि सेक्टर-167 में करीब 4.5 हेक्टेयर में बड़े तालाबों का निर्माण प्रस्तावित है। सीईओ ने बैठक में सभी अधिकारियों को किसानों और जन सामान्य से प्राप्त होने वाली शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

