IPL (IPL Auction) नीलामी में नोएडा के शिवम मावी को लखनऊ सुपर जायंटस ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस खबर से नोएडा के लोगों में खुशी की लहर है। शिवम के पिता पंकज मावी ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है। बेटे के लखनऊ में चयनित होने से वह बहुत ही ज्यादा खुश है। अपने प्रदेश की टीम से खेलना एक अलग ही गर्व का अहसास कराता है।
नोएडा सेक्टर-52 में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शिवम मावी को आईपीएल नीलामी (IPL Auction) में मिली बड़ी राशि से शहरवासियों में खुशी की लहर है उनको लखनऊ सुपर जायंटस ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। धारदार गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले शिवम को लेकर टीमों में खासी प्रतिस्पर्धा दिखी, लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनको अपने पाले में किया।
पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे शिवम मावी
शिवम को 19 दिसंबर आईपीएल नीलामी (IPL Auction) में गुजरात टाइटंस ने छह करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया है इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हुए थे। शिवम के पिता पंकज मावी ने कहा कि यह बहुत ही गर्व की बात है। बेटा लगातार आगे बढ़ रहा है। बेटे के लखनऊ में चयनित होने से वह बहुत ही ज्यादा खुश हैं।
शिवम मावी अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी रह चुके हैं हिस्सा
शिवम के पिता ने कहा कि अपने प्रदेश की टीम से खेलना एक अलग ही गर्व का अहसास कराता है। वह अपने दमदार प्रदर्शन से लखनऊ के निर्णय को सही साबित करेगा। (IPL Auction) शिवम मावी भारतीय टीम के लिए टी-20 में पदार्पण कर चुके हैं। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
शिवम ने गेंजबाजी से छोड़ी खास छाप
शुरू से ही लगातार बेहतर करते जा रहे शिवम ने तेज गेंदबाजी में खास छाप छोड़ी है। वह घरेलू क्रिकेट में भी उत्तर प्रदेश के लिए लगातार बेहतर कर रहे हैं। सभी प्रारूपों में खेलते हैं और वर्तमान में सीनियर खिलाड़ियों में शामिल है। शिवम ने क्रिकेट फूलचंद शर्मा की देखरेख में सीखा। घर की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। कहते हैं ना जब आप मेहनत करते रहते हैं लगातार अड़चनों के बाद भी सफलता एक दिन आपके कदम चुमती है।

