समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Morya) अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं सनातन धर्म पर विवादित बयान देने से स्वामी प्रसाद मौर्य कभी कतराते नहीं है एक बार फिर उन्होनें हिंदू धर्म के खिलाफ जहर उगला है। बलिया के अमहर ग्राम सभा में बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- भारत के बंटवारे के लिए जिन्ना नहीं हिंदू महासभा जिम्मेदार था।
जिन्ना नहीं भारत बंटवारे के लिए जिम्मेदार हिंदू महासभा (Swami Prasad Morya)
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Morya) ने आगे कहा कि जिन्ना ने कभी अलग राष्ट्र की मांग नहीं की हिंदू महासभा की वजह से जिन्ना को पाकिस्तान लेना पड़ा। 1947 में जब भारत आजाद हुआ उस समय हिंदू महासभा ने इतना दबाव बनाया कि भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हो गया इसके आगे स्वामी मौर्य ने कहा कि भगवा का सम्मान है पर जो लोग भगवा वेश में आतंकवादी भाषा बोलते है,उन्हें मैं आतंकवादी ही कहूंगा।
ये भी पढ़े : माफिया अतीक-अशरफ के करीबी की हुई मौत, जानें कौन था वो शख्स
EVM का दुरुपयोग कर बीजेपी जीत रही चुनाव (Swami Prasad Morya)
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Morya) ने कहा कि मैं हिंदू धर्म में ही पैदा हुआ था लेकिन अगर अपने ही घर में मुझे अपमानित किया जाएगा तो मैं अपनी तकलीफ सार्वजनिक रखूंगा। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक साथ हैं और मैं भारतीय हूं स्वामी प्रसाद मौर्य ने बलिया के अमहर ग्राम सभा में बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर भी हल्ला बोला कि राजस्थान,छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इन तीनों राज्यों में बीजेपी ने ईवीएम का दुरुपयोग कर जीत हासिल की है।ये पहली बार नहीं है जब स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन धर्म पर हमला कर चुके हैं इससे पहले कई बार वो हिंदू धर्म के खिलाफ जहर उगल चुकें हैं अभद्र भाषा का प्रयोग कर चुके हैं।

