राजधानी दिल्ली के इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला हादसे का शिकार हो गई और (Delhi Metro Incident) इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला का नाम रीना था अपने बच्चे का साथ गुरूवार को नागलोई मेट्रो स्टेशन से अर्थला जाने के लिए मेट्रो पर सवार हुई थी और इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन रेड लाइन से मेट्रो बदल रही थी की तभी गेट में साड़ी और बैग फंसने से महिला मेट्रो के साथ काफी दूर तक घसीटती चली गई।
मेट्रो में फंसी महिला की साड़ी उसके बाद इलाज के दौरान हुई मौत
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। (Delhi Metro Incident) रीना के पति की 9 साल पहले मौत हो गई थी दो बच्चों के साथ रीना नागलोई में रहती थीं गुरूवार को रीना अपने मायके जाने के लिए नागलोई से ग्रीन इन मेट्रो से इन्द्रलोक आईं और वहां से रेड लाइन मेट्रो पकड़ना चाह रहीं थी और मेट्रो में घुसते समय पता लगा कि उनका बच्चा मेट्रो के बाहर रह गया है और रीना मेट्रो से बाहर निकली कि तभी उनका बैग और साड़ी मेट्रो गेट में अटक गया और काफी दूर तक वो घसीटती चली गईं।
बच्चे हुए अनाथ
लोगों ने मेट्रो के अंदर सेफ्टी आलर्म भी बजाया लेकिन तब तक महिला काफी दूर तक घसीटती चली गई थी। रीना के सिर में काफी चोट आई जिससे वो बेहोश हो गईं गंभीर हालत में रीना को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (Delhi Metro Incident) बच्चों के ऊपर से पिता का साया तो पहले ही उठ गया था अब मां का साया उठने से बच्चे टूट गए है।
दिल्ली मेट्रो ने कहा- घटना की जांच करेगा मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त
वहीं घटना को लेकर दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Incident) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनुज दयाल ने कहा- मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त इस घटना की जांच करेगा। वहीं दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस घटना के मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है लेकिन पुलिस इस घटना को लेकर जांच कर रहा है और अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी राय भी ली जाएगी।

