तीन साल कोरोना ने पूरे विश्व में हाहाकार मचाया था और अब फिर एक बार खतरे की घंटी बज चुकी है दरअसल केरल में कोरोना के नये सब वेरिएंट (Corona New Sub-Variant) JN. 1 की पुष्टि हुई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कहा गया है कि शनिवार को 79 वर्षीय महिला की नवंबर में आरटीपीसीआर जांच की थी और महिला संक्रमित पाई गई हालांकि राहत की बात ये है कि महिला को हल्के इन्फ्लूएंजा के लक्षण थे और वह कोविड से उभर भी चुकी है।
केरल से सामने आया कोरोना का नया सब-वैरिएंट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत अलर्ट है निगरानी रखे हुए है अभी तक गंभीर रूप से इस सब वैरिएंट की कोई सूचना नहीं मिली है। बता दें तीन साल पहले भी भारत में कोरोना की शुरूआत केरल से (Corona New Sub-Variant) हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि देश में कोरोना की कुल संख्या 4.50 करोड़ है और मौत के आंकड़ो की संख्या 5 लाख 33 हजार 306 है और कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 4 करोड़ 44 लाख 68 हजार 775 है इस हिसाब से कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 98.81 प्रतिशत है। 220.67 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका देश में दिया जा चुका है।
भारत कोरोना के नए सब वैरिएंट को लेकर पहले से अलर्ट
केरल में कोरोना की वजह से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। (Corona New Sub-Variant) केवल केरल में ही नहीं तमिलनाडू और कर्नाटक में जैसे पड़ोसी राज्य में भी स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है क्योंकि सिंगापुर से एक भारतीय जो कि तमिलनाडू के तिरुचिरापल्ली जिले का मूल निवासी है उसमें भी कोरोना के जेएन.1 संक्रमण का पता चला था।

