दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाली एक युवती ने नोएडा अपने ऑफिस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली (Suicide Case) पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती की आयु 27 वर्ष थी और शुक्रवार को दिल्ली बुराड़ी अपने घर से रोज की तरह नोएडा अपने ऑफिस के लिए पहुंची लेकिन उसने ऑफिस में खुदकुशी कर ली।
दिल्ली की युवती ने नोएडा अपने दफ्तर में किया सुसाइड
युवती का ऑफिस नोएडा सेक्टर 142 बताया जा रहा है पुलिस खुदकुशी की वजह जानने में जुटी हुई है। (Suicide Case) युवती के शव का पंचायतनामा कराया जा रहा है परिजन भी पोस्टमार्टम पहुंचे हुए हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि युवती ने अपने एक दोस्त को कॉल की थी आखिरी बार।
पुलिस खुदकुशी की वजह जानने में जुटी
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के अंतर्गत तानिया भगत पुत्री अशोक कुमार उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम बुराड़ी, दिल्ली अपने घर से अपने ऑफिस गोफर्स लैब, टैक 8 फ्लोर, सेक्टर-142 आई थी। वहीं ऑफिस के हॉल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Suicide Case) सूचना पर थाना सेक्टर-142 पुलिस मौके पर पहुंची।

