ग्रेटर नोएडा जिला अधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही किसान एकत्र हो गए। (Farmers protested) किसानों द्वारा बिल्डर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा आदेशों के बावजूद भी किसानों को अभी तक 6% और 4% के प्लॉट नहीं दिए गए हैं वहीं उनकी जमीन पर बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। किसानों द्वारा जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया है अगर मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो आसपास के गांव के किस एकत्र होकर 20 दिसंबर से बिल्डर के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन बलराज ने बताई समस्या
दरअसल आपको बता दे सैनी गांव के मूल किसानों की जमीनों का ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा सन 2006/2007 में अधिग्रहण किया गया था लेकिन आज तक कुछ किसानों के 6% व 4% के प्लॉट किसानों को नहीं दिए गए है। जबकि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के 4% प्लॉट देने के आदेश किसानों के पास है उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के बावजूद भी किसानों को प्लाट नहीं दिए गए है ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के चक्कर काट काट कर किसान थक चुके है (Farmers protested) लेकिन समस्याओ का कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने किसानों की जमीन खसरा नम्बर 62 इलाईट ग्रुप बिल्डर को आवंटित कर दी है जिस पर सैक्टर 10 ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन पर बिल्डर निर्माण कार्य कर रहा है।
Noida News : जनपद में बनेंगे 14 नए थाने, पुलिस कमिश्नर ने नए थानों का प्रस्ताव शासन को भेजा
नहीं हुआ किसानों की समस्या का हल तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे किसान (भारतीय किसान यूनियन बलराज)
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने कहा है कि जब तक किसानों को 4% और 6% के प्लाट ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नही आवंटित करता है तब तक के लिए इलाईट ग्रुप बिल्डर सैक्टर 10 ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन मैं किसानों की जमीन पर तत्काल निर्माण कार्य बन्द कराया जाए और एक सप्ताह मे 19 दिसम्बर तक किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन (बलराज) दिनांक 20 दिसम्बर 2021 से सेक्टर 10 ग्रेटर नोएडा एक्सटेंशन पर बिल्डर के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी (Farmers protested) यदि उसमें किसी प्रकार की क्षति होती है तो उसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।

