साल 2013 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित आई आशिकी-2 को सफल हुए काफी लंबा समय बीत चुका है और अब मेकर्स इतने लंबे समय के बाद आशिकी-3 की प्लानिंग कर रहे हैं हाल ही Koffee With Karan में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर पहुंचे थे तो करण ने आदित्य से पूछा था कि आशिकी-3 (Aashiqui 3) की बनने की प्लानिंग हो रही है और कार्तिक आर्यन को इसमें कास्ट किये जाने की बात सामने आई है तो क्या आप अपने रिप्लेस से कैसा महसूस कर रहे हैं।
आदित्य रॉय कपूर ने कहा कार्तिक आर्यन आशिकी-3 (Aashiqui 3) के लिए परफेक्ट हैं आशिकी-2 में मेरा किरदार राहुल जयकर मर जाता है ऐसे में मेरी फिल्म में वापसी का सवाल तो पैदा नहीं होता है लेकिन हां मेरी आत्मा वापस आ सकती है इसके बाद करण बैठे बैठे आशिकी-3 की कहानी बना लेते हैं कि आदित्य रॉय कपूर की आत्मा कार्तिक आर्यन को डराएगी और कार्तिक क ऊपर मंडराएगी विलेन के रूप में।
बता दें आशिकी-3 (Aashiqui 3) भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे और अनुराग बसु डायरेक्टर करेंगे। कार्तिक आर्यन ने आशिकी-3 का मोशन पोस्टर भी कुछ दिन पहले अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- Ab Tere Bin Ji Lenge Hum
Zeher Zindagi Ka Pi Lenge Hum #Aashiqui3
This one is going to be
Heart-wrenching !!
My First with Basu Da
श्रद्धा कपूर के साथ कार्तिक आर्यन की आशिकी धमाल मचाएगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा फिलहाल जितनी जानकारी अभी सामने आई उतना हम आपको अपडेट करते रहेंगे।

