Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर के मोहल्ला रावतिया में चोरी के शक दो युवकों को पड़कर भीड़ ने मारपीट की और उनके निजी अंगों पर मिर्च का पाउडर लगा दिया. दोनों युवक तड़पते रहे जबकि भीड़ मूक दर्शक बनी रही घटना शनिवार की है, सोमवार को पुलिस ने दोनों पीड़ितों को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मंगलवार को युवकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ तब पुलिस ने मारपीट करने के आरोपित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. पूरे मामले की जांच अब पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अशोक कुमार कर रहे हैं।
चोरी के शक में जमकर धुनाई
मोहल्ला रावतिया निवासी मोहरपाल की कुछ दिन पहले ई-रिक्शा की बैटरी चोरी हो गई थी। मोहल्ले के ही रहने वाले नितिन और टिंकू उर्फ चिम्मा पर शक होने पर मोहरपाल ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें पकड़ लिया। चोरी के शक में नितिन और टिंकू उर्फ चिम्मा को भीड़ ने न सिर्फ पीटा, बल्कि उनके प्राइवेट पार्ट्स में मिर्च पाउडर भी डाल दिया. पीड़ित के पिता द्वारा उन पर हमला करने वालों के खिलाफ शिकायत के बावजूद, पुलिस ने सोमवार को कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि दोनों पीड़ितों को जेल भेज दिया, यह दावा करते हुए कि वे फर्जी नंबर प्लेट के साथ चोरी की मोटरसाइकिल चला रहे थे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस दौरान मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद पुलिस ने उत्पीड़न करने वाले तीन आरोपी मोहर पाल, विशाल और उत्तम कुमार के खिलाफ कार्रवाई की। ग्रेटर नोएडा जोन के डीसी साद मियां खान ने पूरी जांच एसीपी अशोक कुमार को सौंपी. खान ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट और मामले में पाई गई पुलिस की लापरवाही के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

