ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के मंडी श्यामपुर नगर फ्लाई ओवर के पास भीषण हादसा (Accident) हो गया एक रोडवेज बस ने सामने से आ रही दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर बाइक सवार दो की मौत हो गई। जबकि घायलों में एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि दो का अस्पताल में इलाज जारी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर बस समेत ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
रोडवेज बस ने बाइक में मारी तेज टक्कर
आप देख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि जमीन पर पड़ी इस बाइक में साइट के खड़ी इस रोडवेज बस ने सामने से इतनी तेज टक्कर मारी (Accident) की बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पंहुची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।
पुलिस के आलाधिकारियों ने Accident की पूरी घटना की जानकारी बताई
पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि (Accident) आज सुबह थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत मंडी श्याम नगर फ्लाई ओवर के पास रोडवेज बस के ड्राइवर के अस्वस्थ होने के कारण बस के सामने से आ रही दो मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया जिसमें 3 व्यक्तियों करन 32 वर्षीय निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर, एक अज्ञात की मौके पर व सुशील निवासी बुलंदशहर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
बस और बस ड्राइवर को हिरासत में लिया गया
वहीं मोटरसाइकिल सवार एक अन्य व्यक्ति को उपचार दिलाया जा रहा है। मौके पर स्थिति सामान्य है। बस ड्राइवर को और बस को हिरासत में लिया गया है। (Accident) मृतको के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

