विक्रमादित्य सिंह मलिक (Ghaziabad Nagar Nigam) म्युनिसिपल कमिश्नर के निर्देश पर शहर में लगातार अवैध विज्ञापन हटाने की कार्यवाही जोरों से चल रही है जिसके क्रम में तीन दिन के भीतर 484 होर्डिंग व किओस्क हटाए जा चुके हैं, वसुंधरा ज़ोन, विजय नगर ज़ोन मे वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया जिसमें प्रवर्तन दल की टीम तथा पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
शहर में अवैध विज्ञापन हटाने का अभियान गाजियाबाद नगर निगम कर रहा कार्य
अवैध रूप से लगे हुए यूनिपोल, किओस्क, होर्डिंग, व अन्य जिनसे शहर की सुंदरता खराब हो रही है उनको गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Nagar Nigam) की टीम हटाने का कार्य कर रही है संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश के नेतृत्व में वृहद स्तर पर कार्यवाही चल रही है जिसमें जोनल प्रभारी की टीम भी मौके पर विशेष कार्यवाही कर रही है, मोहन नगर, विजय नगर, कवि नगर ज़ोन में जोरो से अभियान चलाया गया साथ ही अवैध रूप से विज्ञापन करने वालों को निगम द्वारा अवैध होर्डिंग न लगाने की चेतावनी भी दी गई है।
ये भी पढ़ें : Politics : शिवराज से मिलकर भावुक हुईं लाड़ली बहनें, कहा- आपका साथ नहीं छोड़ेंगे
शहर की सुंदरता बरकरार रखने के लिए अवैध विज्ञापन हटाने का अभियान नगर निगम रखेगा जारी
जनप्रतिनिधियों का विशेष सहयोग अभियान के दौरान निगम टीम को प्राप्त हो रहा है जो की सराहनीय है अवैध होर्डिंग तथा विज्ञापन पट को हटाने के लिए नगर आयुक्त महोदय के निर्देश अनुसार सख्त अभियान चल रहा है शहर के कई प्रचार प्रसार करने वाले प्रतिष्ठान में अन्य द्वारा स्वयं ही अवैध लगे विज्ञापन पट को हटा लिया है, गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Nagar Nigam) का यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे शहर की सुंदरता को बरकरार रखने का प्रयास चल रहा है।

