मध्य प्रदेश के नए सीएम का ऐलान हो चुका है शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की छुट्टी हो चुकी है और अब मोहन यादव को मध्यप्रदेश की कमान सौंप दी गई है। सोमवार को शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद शिवराज से मिलने कुछ महिलाएं पहुंची और फफक कर रोने लगीं।
शिवराज के सीएम न बनने पर दुखी हुईं लाड़ली बहनें
शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) ने महिलाओं को गले लगाया और खुद भी भावुक हो गए। महिलाएं शिवराज के सीएम न बनने पर काफी दुखी थीं और उनका कहना था कि हमने आपको वोट दिया था लेकिन आपको सीएम पद के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। महिलाएं बोलीं, हम आपका साथ नहीं छोड़ेंगे शिवराज सिंह बोले, मैं भी कहीं नहीं जा रहा हूं बुधवार को मोहन यादव सीएम पद के लिए शपथ लेंगे। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
शिवराज ने पीसी कर कहीं ये बातें
शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता हूं मैनें हर जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है। जनता की सेवा दिशा में काम करेंगे। बुधवार को शपथ ग्रहण है, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद होंगे तो उसकी तैयारी में हम जुटे हुए हैं।
बता दें मोहन यादव सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उसके बाद छत्तीसगढ़ में शाम 4बजे विष्णु देव साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बीजेपी ने इस बार नए चेहरों को ऊपर दांव लगा रही है।

