दिल्ली में ठंड की शुरूआत हो चुकी है (Weather Update) सोमवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने लोगों की हालत अभी से खराब करनी शुरू कर दी है और अगर ऐसा ही रहा तो आगामी कुछ दिन में लोग घरों पर दुबकने को मजबूर हो सकते हैं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब लोगों को ठंड से बचने रहने के लिए खुद का ध्यान रखने की काफी जरूरत है।
रात के साथ साथ दिन में लुढ़क सकता है पारा(मौसम विभाग)
वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रात के साथ साथ दिन में भी पारा लुढ़क सकता है। (Weather Update) मंगलवार की सुबह दिल्ली में कोहरा भी छाया दिखाया दिया एक तो दिल्ली पहले से ही प्रदूषण के प्रकोप को झेल रही है और ऊपर से अब सर्दी का सितम भी दिल्लीवासियों को परेशान करने वाला है। 20 दिसंबर के बाद दिल्ली को दिन में भी कंपकंपी झेलनी पड़ सकती है।
प्रदूषण के साथ साथ दिल्लीवासियों को सर्दी का प्रकोप भी पड़ेगा झेलना
आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में कोहरे का असर और बढ़ने की संभावना हो सकती है। (Weather Update) वहीं दिल्ली में प्रदूषण का AQI गंभीर श्रेणी में मंगलवार को दर्ज किया गया है आनंद विहार में प्रदूषण 553, अशोक विहान में 495, बवाना में 422, भलस्वा में 436, डीआईटी रोहिणी में 611, मयूर विहार में 471, मुंडका में 479, नरेला में 490, पश्चिम विहार में 458, नेहरू नगर इलाके में 502 एक्यूआई दर्ज किया गया।

