ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी सेंटर मॉल से लैपटॉप चोरी (Laptop Theft) होने का मामला सामने आया है। मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हुआ है। विपिन शर्मा का गौर सिटी सेंटर मॉल में फर्स्ट फ्लोर पर FF115 में पिछले डेढ़ साल से ऑफिस है। रोजाना की तरह विपिन आज भी ऑफिस आए, लेकिन सोचा नहीं था कि आज का शनिवार उनके लिए भारी होगा। विपिन अपने ऑफिस के अंदर अपने डेस्क पर लैपटॉप निकाल कर रखा और टॉइलेट गए। जब वापस आये तो टेबल से लैपटॉप गायब था। विपिन ने बहार झाँक कर देखा लेकिन कोई भी दिखाई नहीं दिया। विपिन ने सेकंड फ्लोर पर अपने पार्टनर से पूछा तो उन्होंने मना किया। सारा माजरा समझ आते ही विपिन ने लैपटॉप चोरी की शिकायत मॉल प्रबंधन से किया। विपिन ने मॉल प्रबंधन से चोरी की शिकायत कर सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर उनके ऑफिस से लॅपटॉप लेकर भागता हुआ दिख रहा है।
मौका देखकर चोर ने लैपटॉप किया चोरी
विपिन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यक्ति पहले ग्राउंड फ्लोर पर सभी ऑफिस के तरफ घुमा, एक ऑफिस के अंदर भी गया। वह मौजूद एक महिला से कुछ बात कर बाहर निकला फिर फर्स्ट फ्लोर पर आया। फर्स्ट फ्लोर पर भी सबसे पहले सभी ऑफिस के चक्कर लगाए। विपिन ने ऑफिस में सामने लैपटॉप दिखा पर ऑफिस में कोई नहीं था। (Laptop Theft) यह देख चोर ने लॅपटॉप उठा कर अपने शर्ट के अंदर डाल कर भाग गया।
ये भी पढ़ें : Noida News : फ्लैटों से चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
चोरी और छिनैती की घटनाओं में हो रही वृद्धि पुलिस कार्रवाई में पीछे
विपिन ने बताया कि मॉल का रखरखाव प्रबंधन और सिक्योरिटी गौरसंस बिल्डर के पास है। विपिन में मेंटेनेंस एजेंसी से सीसीटीवी फुटेज देने की बात कही लेकिन एजेंसी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह फुटेज या तो पुलिस को देंगे अथवा पहले एफआईआर दर्ज कराएँ तब फुटेज मिलेगी। विपिन ने ऑफिस से लैपटॉप चोरी (Laptop Theft) की शिकायत तत्काल 112 पर कॉल करके कर दिया था। गौर सिटी पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत भी दिया है। निवासियों का कहना है कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र में पिछले कई महीनों से चोरी और छिनैती की घटनाओं में काफी वृद्धि हुआ है, लेकिन पुलिस किसी प्रकार की कार्यवाई नहीं कर रही।

