Tejran यानि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा टीवी का पावरफुल लव कपल है दोनों की प्यार की कहानी बिग-बॉस के 15वें सीजन में हुई थी और तबसे तेजा-करण कपल गोल सेट कर रहें हैं दोनों खुल्लम खुल्ला प्यार करने से बिल्कुल नहीं कतराते हैं अब Tejran (Tejasswi- Karan Love) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करण ने अपनी लेडी लव को लिप-लॉक किस किया।
टेंपटेशन आईलैंड में करण कुंद्रा ने किया अपनी लेडी लव तेजा को लिपकिस
खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे, जब प्यार किया तो डरना क्या मोहब्बत भरे गाने सुने होंगे ठीक इन्हीं गानों की तरह तेजस्वी-करण (Tejasswi- Karan Love) की मोहब्बत है हर दिन दोनों का इश्क परवान चढ़ता जा रहा है। हाल ही में तेजा करण के शो टेंपटेशन आईलैंड में पहुंची थी और वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स के सामने ही बातचीत करते हुए करण-तेजा के बीच स्ट्रीमी सीन हुआ जिसमें दोनों ने लिपलॉक किया।
तेजा-करण के बीच उम्र में 9 साल का अंतर
एक्ट्रेस तेजा ने बाद में शो के मेकर्स से अपील की वो इस सीन को कट कर दें लेकिन मेकर्स ने ऐसा नहीं किया और सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस इसे देखकर खुश हैं कि तेजरन की जोड़ी सुपर है और कह रहें हैं कि साथ में रिलेशनशिप को दो साल हो गए हैं अब शादी कर लेनी चाहिए। बता दें तेजा-करण (Tejasswi- Karan Love) के बीच 9 साल का अंतर है लेकिन वो कहते हैं ना प्यार उम्र नहीं देखता है अगर आपकी मोहब्बत सच्ची है तो रिलेशनशिप उतना ही ज्यादा प्यारा होता है।
ये भी पढ़ें : Noida News : फ्लैटों से चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
बता दें तेजरन (Tejasswi- Karan Love) का ये लिपलॉक करके यूं खुलेआम प्यार करना पहली बार नहीं है किसी भी इवेंट, और जब दोनों शो कर रहे थे अपने अपने शो से समय निकालकर दोनों एक दूसरे को प्यार के मौके से चूकते नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है कि करण-तेजा अपने रिश्ते को नया नाम जल्दी दे सकते हैं। कुछ दिन पहले करण से शादी को लेकर सवाल पूछा गया था कि वो अपनी लेडी लव से शादी कब करेंगे तो इस पर कुंद्रा ने जवाब देते हुए कहा कि ये सब उनकी लेडी लव तेजा पर निर्भर है हमारा रिश्ता काफी स्ट्रॉन्ग है, सब सही चल रहा है हम साथ में बहुत खुश हैं।
अपनी लेडी लव तेजस्वी पर खुल्लम खुल्ला प्यार बरसाने में करण नहीं हैं कतराते
बता दें तेजा-करण (Tejasswi- Karan Love) एक दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। दोनों ने एक दूसरे को प्यारे नाम दिए हुए हैं। तेजा करण को प्यार से सनी बोलती हैं औक करण अपनी लेडी लव को लड्डू बोलते हैं क्योंकि तेजा के गाल चबी और क्यूट हैं। तेजा करण के शो टेंपटेशन आईलैंड में लाल रंग की हॉट ड्रेस पहनकर पहुंची थी और करण अपनी लेडी लव के हॉट लुक को देखकर कंट्रोल नहीं कर पाए और तेजा को लिप किस कर दिया और एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं और उन्होनें कहा हमें ये सारे किस सीन काटने पड़ेंगे। इसके बाद करण कहते हैं सीन कट?
फैंस दोनों के प्यार को देखकर हो रहे काफी खुश जल्द शादी करने के कर रहे कमेंट
कुंद्रा अपनी लेडी लव से कहते हैं कि बेटा प्रोमो किस पर बनेगा? (Tejasswi- Karan Love) और इसके बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं फैंस दोनों की तारीफ कर रहे हैं कि दोनों साथ में कितने प्यारे लग रहे हैं। किसी ने कहा कि तुम दोनों हमेशा ऐसे ही साथ रहो।

