नोएडा के फ्लैट और घरों की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के चार बदमाशों की सेक्टर-39 पुलिस से शुक्रवार रात मुठभेड़ ( Noida Police Accused Encounter) हो गई। सेक्टर-105 में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। एक अन्य बदमाश को कॉम्बिंग कर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल होने वाला ऑटो और तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश की पहचान छतरपुर दिल्ली निवासी आमिर के रूप में हुई है।
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने आरोपियों के बारे दी पूरी जानकारी
एडीसीपी नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-105 के पास थाना 39 कोतवाली पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक ऑटो को रोकने का इशारा किया लेकिन ऑटो नहीं रुका और पुलिस टीम के फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया और गोली ऑटो चालक के पैर में लगी। ( Noida Police Accused Encounter) ऑटो चालक को गोली लगते ही उसके साथ बैठे तीनों अभियुक्त फरार हो गए। जब कांबिंग हुई तो उनमें से एक अभियुक्त ताहिर गिरफ्तार हुआ। अन्य दो अभियुक्तों को पकड़ने के लिए कांबिंग अभियान जारी है। जल्द ही उनको भी पकड़ा जाएगा। जांच में पाया गया कि इन्होंने सेक्टर 40 में पिछले नवंबर 22 तारीख को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उनके पास से चोरी हुए आभूषण और कीमती सामान बरामद हुआ है। इनके पास एक अवैध तमंचा और चोरी में इस्तेमाल किये जाने वाला ऑटो बरामद हुआ है।
सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी (एडीसीपी नोएडा शक्ति अवस्थी)
मुठभेड़ में ऑटो चालक दिल्ली निवासी आमिर घायल हुआ और आमिर के तीन साथी ताहिर, कल्लू और दानवीर मौके से फरार हो गए। ( Noida Police Accused Encounter) ताहिर को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अन्य दो आरोपी कल्लू तथा दानवीर की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

