गाजियाबाद नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्लीन टॉयलेट कैंपेन (Ghaziabad Clean Toilet campaign) चलाया जा रहा है जिसके क्रम में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार अभियान को भव्य रूप दिया गया है, जन सहभागिता से शहर में स्वच्छ शौचालय के प्रती शहर वासियों को जागरूक किया जा रहा है, जिसमें नगर पालिका बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने भी विशेष सहयोग किया।
खुले में शौच न करने को लेकर गाजियाबाद नगर निगम चला रहा जागरूकता अभियान
खुले में शौच न करने तथा शौचायलयों का इस्तेमाल करने के लिए मुख्य चौराहा पर जाकर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जागरूकता का अभियान चलाया गया (Ghaziabad Clean Toilet campaign) नवयुग मार्केट सिटी जोन स्थित पब्लिक टॉयलेट के बाहर नगर पालिका बालिका विद्यालय की छात्राओं ने फूलों से सुंदर रंगोली बनाई तथा स्वच्छता का संदेश जन जन को दिया।
ये भी पढ़ें : Ghaziabad News : बेकाबू हुई कार, ग्रिल तोड़कर फ्लाईओवर के हुई पार
नगर आयुक्त के नेतृत्व में इस अभियान को लेकर शहर वासी कर रहे प्रशांसा
नगर आयुक्त के नेतृत्व में शहर में चल रहे स्वच्छता के अभियान को लेकर शहर वासी प्रशंसा कर रहे हैं नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा भी सोशल मीडिया के माध्यम से गाजियाबाद नगर निगम द्वारा क्लीन टॉयलेट कैंपेन (Ghaziabad Clean Toilet campaign) की सराहना की गई, गाजियाबाद नगर निगम माननीय महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की निर्देश अनुसार शौचालय की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसकी मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार कर रहे हैं, गाजियाबाद नगर निगम कैंपेन के माध्यम से खुले में शौच ना करने तथा शौचालय को स्वच्छ व साफ रखने के लिए अपील की गई है।

