आपने टार्जन द वंडर कार फिल्म के बारे में तो सुना होगा के बिना ड्राइवर के कार चलती है और हवा में भी उड़ जाती है ठीक ऐसा ही मामला सामने आया है गाजियाबाद (Ghaziabad Car Accident) से, कार चालक स्पीड में फ्लाईओवर पर गाड़ी चला रहा था लेकिन गाड़ी का नियंत्रण खराब होने के कारण कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।
तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर का ग्रिल तोड़कर गिरी नीचे चालक की जान बाल-बाल बची
तेज रफ्तार दुर्घटना की वजह बन जाती है ठीक ऐसा ही हुआ गाजियाबाद (Ghaziabad Car Accident) में एक व्यक्ति अपनी गाड़ी स्पीड से चला रहा था और समय पर कार को नियंत्रित नहीं कर पाने के कारण गाड़ी फ्लाईओवर की ग्रिल को तोड़ते हुए नीचे सीमेंट की पटिया पर जा गिरी हालांकि राहत की बात ये रही कि समय पर कार के सेफ्टी बैलून खुल गए जिससे चालक की जिंदगी बच गई।
कार के सेफ्टी बैलून ने कार चालक को दी नई जिंदगी
कार फ्लाईओवर की ग्रिल को तोड़ते हुए नीचे गिरी (Ghaziabad Car Accident) और तेज आवाज सुनकर लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और व्यक्ति को अस्पताल इलाज के लिए भेजा बेशक सेफ्टी बैलून खुलने से चालक को गंभीर चोटें नहीं पहुंचे लेकिन इतनी उंचाई से गिरने के बाद थोड़ी खरोचे आईं हैं। कार में केवल एक व्यक्ति ही था लोगों ने बताया और गाड़ी काफी रफ्तार से भी चल रही थी जिस वजह से ये घटना घटी बस राहत की बात ये रही है व्यक्ति की जिंदगी सेफ्टी बैलून ने बचा ली। मौत को मात देकर इस व्यक्ति ने नई जिंदगी पाई है।

