BRS के चीफ और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। (KCR Injured) राजधानी हैदराबाद स्थित अपने घर में केसीआर लड़खड़ा कर गिर गए जिसकी वजह से उन्हें पीठ में और पैर में चोटे आईं हैं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि केसीआर के कूल्हों में भी चोट आई है।
डॉक्टर जता रहे KCR के कूल्हों में फ्रैक्चर का संदेह
डॉक्टर ने संदेह जताया है कि 69 वर्षीय केसीआर के अचानक से लड़खड़ा के गिरने की वजह से उनके कूल्हों में फ्रैक्चर हुआ होगा हो सकता है (KCR Injured) उन्हें सर्जरी की भी जरूरत पड़े। बता दें अभी हुए विधानसभा चुनाव में केसीआर हार गए तेलंगाना में कांग्रेस ने BRS को हराकर जीत हासिल की। हार के बाद केसीआर अपने आवास पर ही लोगों से मुलाकात कर रहें हैं।
119विधानसभा सीटों वाले तेलंगाना में बीआरएस सिर्फ 39 सीटें जीत पाई। (KCR Injured) रेवंत रेड्डी को गुरूवार को सीएम बना दिया गया है। बता दें बीआरएस को चुनाव में हार मिली लेकिन लेकिन पार्टी के अध्यक्ष केसीआर सिद्दीपेट जिले के गजवेल विधानसभा क्षेत्र से जीत गए हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर ट्विट कर KCR के जल्द स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए केसीआर के चोट लगने पर (KCR Injured) दुख व्यक्त करते हुए लिखा- यह जानकर दुख हुआ कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर गारू को चोट लगी है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”
केसीआर की बेटी ने कहा- मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही जाएंगे ठीक
केसीआर की बेटी कविता कल्वाकुन्तला ने (KCR Injured) एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- बीआरएस सुप्रीमो केसीआर गारू को मामूली चोट आई है और फिलहाल वह अस्पताल में विशेषज्ञों की देखरेख में हैं। मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं से पिताजी जल्द ही बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।’ अस्पताल में केसीआर की पार्टी के कुछ नेताओं के साथ उनके परिवार के लोग मौजूद हैं।

