नोएडा की कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस और केटीएम बाइक सवार बदमाशों के बीच डीएलएफ मॉल से फिल्म सिटी की तरफ जा रही सड़क पर हुई मुठभेड़ (Police Accused Encounter) में एक बदमाश तो घायल हो गया और उसका दूसरा साथी पुलिस की आंखो में धूल झोककर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया और दूसरे आरोपी को खोजने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया पूछताछ में उन्हें पता लगा कि दोनों बदमाश चेन स्नैचिंग और लूटपाट करते हैं और पहले से ही एनसीआर में इनके खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ एक आरोपी घायल एक फरार
पुलिस मुठभेड़ (Police Accused Encounter) गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान बागपत निवासी गुलशन पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली थी कि केटीएम बाइक सवार दो बदमाश डीएलएफ मॉल से फिल्म सिटी की तरफ जा रही सडक पर मोबाइल लूटने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा बदमाशो का पीछा किया गया, जिसपर बदमाशो द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में बदमाश गुलशन पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
एडिशनल डीसीपी ने बताया बदमाशों के ऊपर पहले से आधा दर्जन मुकदमे हैं दर्ज
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घायल बदमाश के कब्जे से केटीएम बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस और एक बैग में लूट के 7 मोबाइल फोन बरामद हुए है। (Police Accused Encounter) घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है। बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश हेतु कांबिंग की जा रही है। प्रारंभिक से पता चला है कि आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है, जिसके विरूद्ध नोएडा और एनसीआर के विभिन्न थानों में लगभग नौ से ज्यादा मुकदमें दर्ज है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

