नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport connected Ghaziabad Rapid Rail) को गाजियाबाद से रैपिड रेल से जोड़ा जाएगा। गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट परी चौक होते हुए रैपिड रेल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेगी। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (एनसीआरटीसी) की व्यावहारिकता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट को स्वीकृति दे दी गई। रूट की लंबाई 72.26 किमी होगी व एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने का रूट हुआ फाइनल
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को रैपिड रेल से जोड़ने का रूट फाइनल हो गया है। (Noida International Airport connected Ghaziabad Rapid Rail) गाजियाबाद आरआरटीसी से ग्रेनो वेस्ट, सूरजपुर, कासना, दनकौर और यीडा के सेक्टरों से होते हुए एयरपोर्ट तक रैपिड रेल पहुंचेगी। रैपिड रेल की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर शासन की मुहर लग गई है। अब डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होगी। 72 किमी लंबे इस रूट पर कुल 11 स्टेशन होंगे। परियोजना के पूरा होने का लक्ष्य 2031 रखा गया है, जिसे दो चरणों में पूरा किया जाना है। सोमवार को प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्र ने एनसीआरटीसी, रेलवे, नागरिक उड्डयन व प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की थी। इस दौरान फिजिबिलिटी रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया।
एनसीआरटीसी ने बताया कि गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट वाला रूट बेहतर
दरसअल, नोएडा एयरपोर्ट तक दिल्ली-एनसीआर के शहरों से लोगों को आसानी से पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। सड़क मार्ग के अलावा अन्य विकल्प भी तलाश किए जा रहे हैं। शासन के दिशा-निर्देश पर यमुना प्राधिकरण ने नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) से रैपिड रेल की फिजबिलिटी रिपोर्ट बनवाई थी। एनसीआरटीसी ने गाजियाबाद के दुहाई से नोएडा एयरपोर्ट तक की रिपोर्ट तैयार की थी। इस पर असहमति जताते हुए प्राधिकरण ने दिल्ली से नोएडा-ग्रेनो होते हए एयरपोर्ट तक रूट की रिपोर्ट भी मांगी गई थी। अब एनसीआरटीसी की ओर से गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक बनाई गई फिजिबिलिटी रिपोर्ट शासन से मंजूर हो गई। (Noida International Airport connected Ghaziabad Rapid Rail) एनसीआरटीसी ने सवारी के हिसाब से गाजियाबाद वाया ग्रेटर नोएडा से एयरपोर्ट वाले रूट को बेहतर बताया है।

