Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधान सभा चुनावों में महत्वपूर्ण राजनीतिक उलटफेर देखने को मिले हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी से निर्णायक हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही मध्य प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल की है। इस बीच, तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस को सत्ता से बाहर कर दिया है।
भाजपा की दमदार वापसी
मौजूदा नतीजो के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीजेपी 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 40 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 09 सीटों पर जीत दर्ज की है, और 26 सीटों पर आगे चल रही है. यहां सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 सीटों की जरूरत होती है। मध्य प्रदेश में बीजेपी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और 82 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 21 सीटों पर जीत दर्ज की जबकी 46 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं राजस्थान में बीजेपी को 108 सीटें पर जीत दर्ज कर ली है और 8 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 65 सीटों पर जीत दर्ज की है और 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकी अन्य को 16 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी तीनों राज्यों में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटें हासिल कर पहली बार सरकार बना रही है, जबकि टीआरएस के पास 39 सीटें हैं. बीजेपी 8 सीटों पर आगे है और AIMIM 6 सीटों पर आगे चल रही है।

