मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार(3 दिसंबर) को हो रही है। (Assembly Election Result Live) एमपी में शुरूआती रूझान में भाजपा को बहुमत, रूझानों के अनुसार राजस्थान में भी बीजेपी बहुमत के पार वहीं छत्तीसगढ़ में रूझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के पार पहुंच गई है कमल खिल रहा है वहीं तेलंगाना में रूझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त।
चुनाव के नतीजे धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं इसमें कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। (Assembly Election Result Live) इस बीच दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर EVM के खिलाफ नारेबाजी तेज हो गई है। वहीं एमपी में कमल खिल रहा है इसके साथ ही ये सवाल भी खड़ा हो रहा है कि पांचवी बार मामा शिवराज सीएम बनेंगे या कुर्सी पर कोई नया चेहरा होगा। अगर शिवराज सिंह चौहान सीएम नहीं होंगे तो भाजपा पार्टी के पास ज्योतिरादित्य सिंधिया,नरेंद्र सिंह ,कैलाश विजयवर्गीय, वीडी शर्मा आदि का नाम लिया जा रहा है
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया है इसमें भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत विजयी हुए हैं। (Assembly Election Result Live) वह राजस्थान की चोरासी सीट से उम्मीदवार थे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुशील कटारा और कांग्रेस के ताराचंद भगोरा को हराया है। राजकुमार रोत करीब 70 हजार वोटों से जीते हैं।
मध्य प्रदेश
बीजेपी 161
कांग्रेस 66
छत्तीसगढ़
बीजेपी 55
कांग्रेस 32
राजस्थान
बीजेपी 111
कांग्रेस 72
विधानसभा चुनाव में दूसरी सीट का नतीजा आ गया है राजस्थान पिंडवाड़ा आबू सीट शामिल है यहां से बीजेपी के उम्मीदवार समाराम विजयी हुए हैं उन्होंने 13094 वोटों से जीत दर्ज की।

