मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार(3 दिसंबर) को हो रही है। (Assembly Election Result रूझान Live) एमपी में शुरूआती रूझान में भाजपा को बहुमत, रूझानों के अनुसार राजस्थान में भी बीजेपी बहुमत के पार वहीं छत्तीसगढ़ में रूझानों में कांग्रेस फिसल रही है रुझानों में भारतीय जनता पार्टी अब छत्तीसगढ़ में भी बहुमत के पार पहुंच गई है कमल खिल रहा है वहीं तेलंगाना में रूझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त।
मध्य प्रदेश
बीजेपी 157
कांग्रेस 70
मामा शिवराज सिंह चौहान पांचवी बार सीएम पद के लिए भारी बंपर बहुमत के साथ वापसी करते दिख रहे हैं। (Assembly Election Result रूझान Live) चुनावी पंडित शिवराज की वापसी में उनकी बहुप्रचारित और घर घर पहुंच चुकी स्कीम लाडली बहना योजना को प्राइम फैक्टर मान रहे हैं इस योजना ने शिवराज की राजनीतिक किस्मत बदल कर रख दी है। प्रदेश की बेटियों का खुद को मामा कहने वाले शिवराज लंबे समय से मध्य प्रदेश में महिलाओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं।
लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपये हर महीने दिये जा रहे हैं। (Assembly Election Result रूझान Live) इन योजनाओं ने शिवराज के लिए एक लाभार्यी वर्ग बना दिया। एमपी की 7 करोड़ आबादी में लाडली बहना योजना की लाभार्थियों ने शिवराज को भर भर कर वोट दिया है। इन महिलाओं लड़कियों के लिए शिवराज का नाम एक भरोसा था, इस पर उन्होंने यकीन किया
छत्तीसगढ़
बीजेपी 55
कांग्रेस 32
राजस्थान
बीजेपी 119
कांग्रेस 64
राजस्थान के चुनाव में अगर बीजेपी को जीत मिलती है तो वसुंधरा राजे नहीं तो कौन सीएम बनेगा? (Assembly Election Result रूझान Live) शुरुआती रुझानों के बाद इस बात को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बालकनाथ एग्जिट पोल में सीएम के लिए बीजेपी का सबसे लोकप्रिय चेहरा बनकर उभरे हैं बालकनाथ के साथ साथ जयपुर राजघराने की दीया कुमारी को भी वसुंधरा राजे सिंधिया के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है दीया कुमारी सांसद हैं और बीजेपी ने इस बार उन्हें भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। दीया कुमारी जयपुर जिले की विद्याधर नगर सीट से चुनाव मैदान में उतरी है। इस सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है।
राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी भी सीएम की रेस में शामिल माने जा रहे हैं। (Assembly Election Result रूझान Live) सीपी जोशी ने प्रदेश अध्यक्ष के नाते पार्टी के चुनाव अभियान की बागडोर अग्रिम मोर्चे से संभाली सीपी जोशी सांसद भी हैं और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही आलाकमान से नजदीकी की चर्चा भी शुरू हो गई थी।

