तारक मेहता क उल्टा चश्मा (TMKOC) 15 सालों से लोगों को हसा रहा है इतने लंबे सालो से इस सिटकॉम शो ने तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाकर रखी हुई है कई बार शो विवाद में भी आ चुका है कई सितारों की तो इस शो को करते करते डेथ हो गई कई किरदारों ने प्रोड्यसूर की वजह से शो को छोड़ दिया लेकिन लंबे समय से चल रहा तारक मेहता क उल्टा चश्मा में (TMKOC)अब पहले वाली बात नहीं रही ये हम इसलिए कह रहें है क्योंकि शो को Boycott करने के लिए सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है चलिए बताते हैं आपको पूरी वजह
TMKOC के फैंस ने सोशल मीडिया पर शो को बायकॉट मुहिम छेड़ी
साल 2017 में दयाबेन ने (TMKOC) शो से ब्रेक लिया था और 6 साल बीत गए है लेकिन अभी तक दिशा वकानी उर्फ दयाबेन की वापसी नहीं हुई है हर बार फैंस को दयाबेन के वापसी का आस देकर मेकर्स दिल तोड़ देते हैं एक बार फिर से यही हुआ हाल ही एपिसोड में जेठालाल सोसाइटी कंपाउंड में दया के स्वागत के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन फिर से जेठालाल का दिल टूट गया क्योंकि दयाबेन नहीं आई।
जेठालाल के आंसुओं ने फैंस का दिल तोड़ा
हमेशा से चुलबुली मुस्कान वाले जेठालाल रो पड़े तो दर्शकों का गुस्सा (TMKOC) मेकर्स पर फूट पड़ा और एक्स पर शो को Boycott ट्रेंड करने लगा किसी ने कहा अगर दयाबेन को वापस नहीं ला सकते तो शो बंद कर दो लेकिन हमारी फीलिंग्स के साथ मत खेलो। वहीं अन्य ने लिखा- इस शो को मेकर्स ने बर्बाद कर दिया है। पोपटलाल की शादी और दया भाभी की वापसी पर वे हर बार हमें धोखा देते हैं। हमारी भावनाओं से हमेशा खेलते हैं उन्हें सिर्फ पैसा और टीआरपी चाहिए।’ अब इनको दिखाना पड़ेगा ये दर्शकों के समर्थन के बिना कुछ नहीं। जेठा भाई के लिए दुख की बात है।
TMKOC के फैंस शो के मेकर्स पर भड़के
शो के फैंस प्रोड्यसूर असित मोदी को गाली भी दे रहे हैं। (TMKOC) फैंस दया जेठा की जोड़ी को काफी मिस करती है क्योंकि शो में दोनों ने इतने सालों तक काफी जान फूंकी है और दिल जीता है ऐसे में हर बार संस्पेंस क्रिएट करके यूं दिल तोड़ना तो फैंस को गुस्सा आना लाजमी है बहरहाल देखना होगा कि शो के मेकर्स दिशा वकानी को दयाबेन के करेक्टेर में वापस लेकर आएंगे या कोई नई दयाबेन शो में आएंगी हालांकि फैंस अपनी पुरानी दयाबेन को ही देखना चाहेंगे अगर नई दयाबेन आई भी तो फैंस हो सकता है शो ही ना देखें?

