Greater Noida: ग्रेटर नोएडा शहर पूरी तरह से समस्याओं के शहर में तब्दील हो चुका है। शहर में बिल्डर की लापरवाही की वजह से हजारों निवासी खतरे के बीच रहने के लिए मजबूर है। ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की नामी सोसाइटी फ्यूजन होम्स सोसायटी के एच टावर में देखने को मिली है। टावर में बने हुए कॉमन टॉयलेट की छत अचानक झालझरा कर नीचे गिर गई। घटना से निवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस दौरान किसी को नुकसान नहीं हुआ है। लोगों ने घटिया निर्माण साम्रगी के प्रयोग पर सवाल उठाए है।
खतरे के बीच रह रहे 130 परिवार
दरअसल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी आए दिन चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। ऐसा ही मामला फ्यूजन होम्स सोसायटी ख टावर में लगभग 150 फ्लैट है जिनमें 130 परिवार रहते हैं शुक्रवार को टावर में बने बड़ा टॉयलेट की छत का प्लास्टर अचानक नीचे आ गिरा। जिससे लॉबी में टहल रहे लोग डर से सहम गए। घटना के समय टॉयलेट में कोई भी व्यक्ति नहीं था जिससे बड़ी घटना होने से बाल बाल बच गई। लेकिन इस घटना से सोसायटी के लोगो में डर का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें..
Noida: चप्पे-चप्पे पर CCTV की नजर, नोएडा में 600 आपराधिक मामलों का कैमरे ने किया खुलासा..
घटना से लोगों में बना डर का माहौल
घटना के बाद मौके पर लोगों के भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने बिल्डर द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री पर सवाल उठाए हैं। बिल्डर द्वारा खराब सामग्री के इस्तेमाल की वजह से हजारों लोग मौत के मुंह में रहने के लिए मजबूर हैं। घटना में निवासियों का कहना है कि अगर किसी दिन कोई बड़ी घटना घटित होती है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा। बिल्डर को किसी की जान की प्रभाव नहीं है। बिल्डर द्वारा इस्तेमाल की गई खराब सामग्री का खामीयाजा आज निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

