Greater Noida: ग्रेटर नोएडा स्थित नामी सोसाइटी गौर सिटी में रहने वाले 10 माह के बच्चे ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देश का नाम रोशन कर दिया है। 10 महीने के मासूम ने 8 विश्व रिकॉर्ड तोड़कर ग्रैंड मास्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। छोटी सी उम्र में ही मासूम के सभी दस्तावेज बन चुके हैं 2 महीने की उम्र में मात्र तीन दिनों मे बच्चे का आधार कार्ड बन गया था। वही 8 महीने के होने तक बच्चे के सभी सरकारी दस्तावेज बन चुके हैं। जिससे उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड जीतकर भारत का नाम रोशन किया है।
99 दोनों में रिवांश ने ‘इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ में दर्ज हुआ नाम
दरअसल आपको बता दे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सोसाइटी में मयंक मोहित मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते हैं वह जल संरक्षण के क्षेत्र में काम करते हैं। मयंक का 10 महीने का एक बेटा रिवांश है। जिसके 10 महीने के अंदर ही सभी सरकारी दस्तावेज बनाकर तैयार हो चुके। मयंक का कहना है कि उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड मात्र तीन दिनों में ही बनवा लिए थे। वही लगभग 99 दोनों में रिवांश ने ‘इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ और 4 महीने की उम्र में ‘एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज करा लिया। मात्र 2 महीने की उम्र में सभी दस्तावेज तैयार होने के बाद अब 10 महीने की उम्र में रेवांस ने छह वर्ल्ड रिकॉर्ड और आठ रिकॉर्ड अपने नाम कर देश का नाम रोशन कर दिया है।
Noida: चप्पे-चप्पे पर CCTV की नजर, नोएडा में 600 आपराधिक मामलों का कैमरे ने किया खुलासा..
अभी तक बन चुके हैं यह सरकारी दस्तावेज
पिता मयंक ने बताया कि अभी उनके बेटे रिवांश का रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी मूल्यांकन हेतु गया है। उन्होंने बताया कि रिवांश का जन्म 15 जनवरी 2023 को हुआ था। उन्होंने बताया कि रिवांश राभ्य मिश्रा का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, गवर्नमेंट वैक्सीनेशन कार्ड, पैन कार्ड, ABHA कार्ड, बैंक अकाउंट, पीपीएफ अकाउंट, किसान विकास पत्र, एलआईसी, आरडी, FD , डेबिट कार्ड और चेक बुक, मूल निवास प्रमाण पत्र, इंडिया पोस्ट ऑफिस अकाउंट बन चुका है। एशिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने बच्चे के इस रिकॉर्ड को ग्रैंड मास्टर नाम से एक टाइटल दिया है और अगले अंक में इस टाइटल का प्रकाशन भी किया जाएगा। रिवांश को अब सब ‘द डॉक्यूमेंट बॉय’ के नाम से जानने लगे हैं ।

