Greater Noida News : गौतम बुद्ध नगर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। आज दिन निकलते ही थाना बादलपुर पुलिस व गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वही अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य फरार हो गया। पुलिस द्वारा अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बाल बाल बचे पुलिसकर्मी
दरअसल, थाना बादलपुर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह शातिर चोर, लुटेरे और बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो सैंडिक्त व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर आ रहे थे पुलिस द्वारा रोकने पर बदमाश मोटरसाइकिल मोड़कर वापस भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों को पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जिसे पुलिसकर्मी घायल होने से बाल बाल बचे। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश जमील उर्फ जालिम पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे इलाज करने के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद
वही दूसरा बदमाश अफजाल मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस द्वारा फरार बदमाश की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है वहीं आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, मोटरसाइकिल, रस्सा आदि बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह गो तस्करी के धंधे में लिप्त है।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने दी जानकारी
मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि लुटेरे और बदमाशों पर कार्रवाई के लिए चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह मोटरसाइकिल मोड पर भाग निकले। अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास बदमाशों की मोटरसाइकिल एनबेलेंस होकर गिर गई। बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा मौके से फरार हो गया।

