Greater Noida: ग्रेटर नोएडा सेक्टर-126 थाना पुलिस के हत्थे चढ़े नौ आरोपियों में शामिल तीन छात्रों (Amity University) सागर बजाज, आदित्य और अपूर्व सक्सेना को न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई है। न्यायालय ने कहा कि आरोपियों के पास से कम मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए हैं और उनकी परीक्षा भी होनी है। एक दिसंबर को तीनों आरोपियों फिर से कोर्ट के समक्ष समर्पण करना होगा। वहीं छह अन्य आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
सेक्टर-126 थाना पुलिस ने सोमवार को शैक्षिक संस्थानों में छात्रों को मादक पदार्थ बेचने के आरोप में नौ आरोपियों को मयूर गोलचक्कर के सामने से गिरफ्तार किया था। आरोपियों में एमिटी के चार छात्र सागर, अपूर्व, आदित्य व दर्शन भी शामिल हैं। आरोपियों कब्जे से करीब तीस लाख की कीमत के मादक पदार्थ बरामद हुए थे। छात्रों की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी पढ़ाई की आड़ में शिक्षण संस्थानों में गांजे की आपूर्ति करते हैं।
ये भी पढ़ें..
उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 मजदूरों को निकाला गया बाहर, 17 दिन बाद रेस्क्यू ऑपरेशन सफल
वहीं, छात्रों के वकील ने उनके पास से काफी कम मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने व उनकी परीक्षा का हवाला दिया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद तीन छात्रों की तीस हजार रुपये के निजी बांड पर अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। परीक्षा देने के बाद छात्र फिर से न्यायालय में पेश होंगे। इसके बाद उनकी जमानत पर फिर से फैसला किया जाएगा।

