गाजियाबाद थाना लोनी बॉर्डर पुलिस ने एक ऐसे बांग्लादेशी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है, (Bangladeshi gang leader arrested) जो दिल्ली से आकर क्षेत्र में अपराध कर रहे थे। गिरोह के सदस्य राह चलते लोगों से लूटपाट और घरों में चोरी करते थे। पुलिस ने गिरोह के सरगना के पास से बांग्लादेश सरकार की ओर से जारी पासपोर्ट की कॉपी, आधारकार्ड, मोबाइल और स्कूटी बरामद की है।
कार्यवाहक एसीपी विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी शहादत पुत्र अब्दुल हाकिम निवासी जैन मंदिर दिलशाद कॉलोनी झिलमिल और मूल निवासी उत्तर राजापुर, सरनखोला, बागेरहाट बांग्लादेश को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। (Bangladeshi gang leader arrested) इसके दो अन्य साथी आरिफ पुत्र मुतालिक और सुहैल निवासी सीमापुरी झुग्गी मौके से फरार हो गए हैं। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
एसीपी विवेक चंद्र ने बताया आरोपी मुख्य रूप से बांग्लादेश का रहने वाला
एसीपी विवेक चंद्र ने बताया कि पूछताछ करने पर गिरफ्तार सरगना ने बताया कि वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। (Bangladeshi gang leader arrested) काफी समय से दिल्ली की झुग्गियों में रहकर लोनी, गाजियाबाद और नोएडा में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा। जांच में पकड़ा ना जाए इसलिए फर्जी तरीके से आधार कार्ड बना लिया है।
एसीपी विवेक चंद्र ने बताया कि आरोपी से की जा रही पूछताछ
एसीपी विवेक चंद्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर लूट की घटनाओं का खुलासा होगा। (Bangladeshi gang leader arrested) पूछताछ के आधार पर पता लगाया जा रहा है कि ऐसे कितने और सदस्य है, जो बांग्लादेश से आकर यहां अपराध कर रहे हैं।

