गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पार्क में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। (Ghaziabad Indirapuram sensation Dead Body) अभयखंड चौकी क्षेत्र के ग्रीन पार्क में लोगों ने एक शव देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। शव को देखने से लग रहा है कि युवक की हत्या की गई। मृतक युवक के गले को रेता गया।
पुलिस का अनुमान युवक की गला रेतकर की गई हत्या
मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन दोपहर तक पहचान नहीं हो पाई। (Ghaziabad Indirapuram sensation Dead Body) पुलिस का अनुमान है कि युवक का गला रेतकर हत्या की गई। बाद में लाश को पार्क में फेंक दिया गया।
पुलिस पूरे मामले की कर रही कार्रवाई
इंदिरापुरम के एसीपी स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़ छह बजे इंदिरापुरम पुलिस को सूचना मिली कि अभयखंड चौकी क्षेत्र के ग्रीन पार्क में शव पड़ा है। (Ghaziabad Indirapuram sensation Dead Body) पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में हत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। लोगों से मृतक की पहचान की अपील की जा रही है।

