गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कई महीनों से स्टंटबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, (Strict action against stuntmen) लेकिन इसके बावजूद भी स्टंटबाजों में पुलिस का कोई खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। ताजा मामला सेक्टर 37 के पास है, जहां रईसजादों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिन्हें कार की खिड़की से बाहर निकल के हुडंगबाजी करते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लेकर गाड़ियों पर चालान काटा है, लेकिन स्टंटबाजी में कोई सुधार नहीं आया है।
रईसजादों को सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी
चलती कार से सायरन बजाकर विंडो से बाहर निकले हुडदंगबाज युवकों का वीडियो नोएडा के सेक्टर 37 से सिटी सेंटर का बताया जा रहा है, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Strict action against stuntmen) पुलिस ने गाड़ियों की पहचान करते हुए डीसीपी ट्रैफिक के साथ मिलकर उन पर हेवी चालान काटा है और उन्हें सीज कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
नहीं थम रही स्टंटबाजी
बता दें कि नोएडा पुलिस ने पिछले कई महीनों से सैकड़ों स्टंटबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन इसके बावजूद भी स्टंटबाज नजर आ रहे हैं (Strict action against stuntmen) और वे अपनी स्टंटबाजी को सोशल मीडिया पर वायरल करते रहते हैं।

