खाद्य विभाग द्वारा बुधवार को जिले करीब 20 जगह प्रतिबंधित हलाल सर्टिफाइड (Halal certified) उत्पादों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसमे रिटेल स्टोर का निरीक्षण किया। इसी कड़ी में नोएडा के डीएलएफ मॉल में स्थित ली मार्च रिटेल स्टोर में प्रतिबंधित हलाल सर्टिफाइड उत्पाद मिले। टीम ने नाचो चिप्स के पांच पैकेट सीज किए, जबकि अन्य तीन उत्पाद को स्टोर से हटवाया गया। साथ ही उनके नमूने जांच के लिए भेजे है। स्टोर संचालक के खिलाफ कार्यवाही की भी बात कही है।
यूपी सरकार के हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर रोक के बाद शुरू हुआ हुआ जांच अभियान
दरअसल आपको बता दें कि यूपी सरकार ने बीते 18 नवंबर को हलाल सर्टिफाइड (Halal certified) उत्पादों की बिक्री, भंडारण, उत्पादन और वितरण पर रोक लगा दी थी। आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू उसी के चलते बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने ग्रेनो में कासना और जगत फार्म की करीब 10 दुकानों की जांच की।
ये भी पढ़ें : Noida News : इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का काम रोका गया, बजट बना अड़ंगा, जानें पूरा मामला
हलाल सर्टिफाइड उत्पाद मिलने पर सीज किए जा रहे प्रोडेक्ट
वहीं, नोएडा सेक्टर-50 में दुकानों की जांच की जहां एक भी हलाल उत्पाद (Halal certified) नहीं मिला और जब टीम में शामिल मुख्य खाद्य अधिकारी अक्षय गोयल द्वारा डीएलएफ मॉल में जांच की तो ली मार्च रिटेल स्टोर में हलाल सर्टिफाइड उत्पाद मिले। इनमें चिप्स, टॉफी और मैजिक स्टिक शामिल हैं। सभी उत्पाद को स्टोर से हटा दिया गया है। और इस दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कही है।

