Noida News: आज दोपहर के समय नोएडा के दो अलग अलग जगह पर दो वाहन सड़क पर चलते समय आग का गोला बन गए। आनन फानन में वाहन चालकों ने कूदकर अपनी जान बचाई और सूचना पाकर मौके पर पंहुची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि स्कूटी और एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वही किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
कूदकर बचाई अपनी जान
बता दें कि आग का गोला बना ये स्कूटी की घटना दरअसल FNG रोड पर सेक्टर 121 के पास थाना 113 की है, जब गाज़ियाबाद से नोएडा के सेक्टर 115 जाने के दौरान ये हादसा हुआ। घटना के समय स्कूटी सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। वही ट्रैफिक पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगो ने आग को बुझाया।
इसके साथ ही नोएडा सेक्टर 71 रोड पर चलती कार में आग लगी तो सड़क पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। समय रहते कार में सवार युवक व युवती ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वही आग लगने से कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस घटना में कोई जनहानि की सूचना नही हैं।

