19नवंबर 2023 रविवार को ICC World कप (ICC World Cup) में आस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की भारत की हार से देश काफी मायूस और इमोशनल हुआ भारतीय खिलाड़ियों का भी दिल इस हार से काफी टूट गया हिटमैन रोहित शर्मा के आंखो से आंसू देश देख नहीं पाया तो उन्होनें कैप्टन को हौसला दिया कि बेशक हार हुई दिन नहीं था लेकिन आप हमारे हीरो हैं दिल जीता है आपने हमारा वी-ऑल लव यू रोहित शर्मा एक्स पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।
मुस्कुराइए भई देश आप लोगों को रोता हुआ नहीं देख सकता पीएम मोदी ने रोहित -कोहली को बोले ये शब्द
भारतीय खिलाड़ियो का हौसला अफजाही करने के लिए पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली की पीठ थपथपाई, हाथ मिलाया और कहा मुस्कुराइए भई देश आप लोगों को रोता हुआ नहीं देख सकता है ये (ICC World Cup) हार जीत सब होता रहता है। रोहित-कोहली ने पीएम मोदी को थैंक्स कहा। प्रधानमंत्री ने हेड कोच राहुल द्रविड़ से हाथ मिलाया इसके बाद गिल से पीएम ने हाथ मिलाया उसके बाद जडेजा को प्रधानमंत्री ने क्या बाबू कह कर हाथ मिलाया, जडेजा से गुजराती में थोड़ी बात की और उनकी पीठ थपथपाई।
शमी को लगाया गले, जडेजा को क्या बाबू कहकर पीएम ने सभी खिलाड़ियो को हौसला किया अफजाही
शमी को प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाया उन्होनें अपने एक्स पर पीएम के साथ फोटो शेयर कर लिखा भी था कि (ICC World Cup) दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था लेकिन हमारी टीम और मुझे सपोर्ट करने के लिए भारतीय फैंस और पीएम का आभारी हूं वहीं जडेजा ने भी हम दुखी हैं इस हार से लेकिन देश के लोगों का समर्थन और पीएम का ड्रेसिंग रूम में आकर हमें हौसला देना काफी प्रेरणादायक था। श्रेयस अय्यर न लिखा दिल टूट गया यह अभी कुछ समय शांत नहीं होगा ये मेरा पहला विश्व कप था और इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया।
भारत की विश्व कप हार से ओडिशा के 23 साल के दो युवकों ने किया सुसाइड
ICC World कप (ICC World Cup) में भारत की हार से देश इतना गम और मायूस हो गया कि ओडिशा में 23-23 साल के दो लड़को ने आत्महत्या कर ली इस सदमें से कि भारत हार गया लेकिन सवाल ये कि खेल में हार जीत तो होती है लेकिन इस तरह से अपनी जिंदगी को खत्म कर लेने से विश्व कप तो भारत के पास नहीं आएगा ना ये यंग लोगों को समझने की जरूरत है खासकर उनके माता-पिता को विशेष ध्यान रखने की।

