एल्विश यादव (Elvish Yadav) रेव पार्टी केस में नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल करने के आरोप रिमांड पर राहुल से पूछताछ कर नोएडा पुलिस ने फरीदाबाद के एक गांव से दो कोबरा सांप किए बरामद किए थे। वन विभाग की टीम के द्वारा बरामद किए गए सांपों को जंगलों में छोड़ा गया है।
रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का जहर इस्तेमाल होने के मामले में 24 घंटे का राहुल का रिमांड शुक्रवार 17 नवंबर दोपहर 12:00 बजे पूरा हो गया था। रिमांड के बाद नोएडा पुलिस ने राहुल को जेल भेज दिया। इन 24 घंटे में नोएडा पुलिस आरोपी को अपने साथ हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एक गांव लेकर गई थी वहां से पुलिस ने दो कोबरा सांप बरामद किए। यह सांप रेव पार्टी में ले जाने के लिए तस्करी करके यहां ले गए थे।
रिकवर किए गए दोनों सांप वन विभाग को सौंपे गए
जानकारी के मुताबिक गांव में राहुल यादव का वेयरहाउस था बदरपुर से सांप लाकर वह यहां रखता था बताया जा रहा है कि इस गांव से सिंगर फाजिलपुरिया का भी नाता है। हालांकि नोएडा पुलिस इस पर कुछ भी बोलने से बच रही है रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राहुल को कड़ी सुरक्षा में लुक्सर जेल भेज दिया गया दवा है कि पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि कुछ सांप बदरपुर के गांव में नहीं मिलते तो उन्हें राजस्थान झारखंड और अन्य राज्यों से लाकर सीधे इस गांव में रखते थे। राहुल ने बताया था कि उसने अधिकतर पार्टी फाजिलपुर गांव में ही की फरीदाबाद स्थित गांव में सांप रखने से ट्रांसपोर्टेशन के दौरान पुलिस और वन विभाग का खतरा नहीं होता है। रिकवर किए गए दोनों सांप वन विभाग को सौंप दिए गए हैं। इनका मेडिकल करा कर जंगल में छोड़ा जाएगा।
एल्विश और फाजिलपुरिया की रेव नशे पार्टी की संलिप्तता का सबूत जुटनें का नोएडा पुलिस कर रही प्रयास
सांपों का जहर राहुल के गिरोह के लोग निकालते थे वहीं रिमांड पर लिए गए राहुल का पुलिस एल्विश यादव (Elvish Yadav) से आमना सामना नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारियों ने पूर्व में दावा किया था कि राहुल को रिमांड पर लेकर एल्विश से उसका आमना सामना कराया जाएगा चर्चा है कि अभी तक की जांच के दौरान एलविश के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है पुलिस तकनीकी सबूत और सर्विलांस के आधार पर एल्विश और फाजिलपुरिया की संलिप्त के बारे में सबूत जुटाना का प्रयास कर रही है। राहुल की निशान देही पर पुलिस को जो डायरी बरामद की है उसमें कई नाम व पते कोड भाषा में है पुलिस इस रिकॉर्ड कर रही है मोबाइल की कॉल डिटेल में भी एल्विस का सपेरे से सीधा संपर्क सामने नहीं आ रहा है।

