ग्रेटर नोएडा यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने दो ऐसे प्रबंधकों पर कार्रवाई (action) की है, जिनके खिलाफ लगातार कार्यों में अनियमितता बरतने और रिश्वत मांगने के आरोप की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर यीडा (YEIDA) के सीईओ अरुण वीर सिंह ने दोनों प्रबंधकों को पद से हटा दिया है।
सीईओ अरूण वीर सिंह ने दो प्रबंधको पर की कार्रवाई
सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि आवंटियों और किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए लगातार प्राधिकरण पहल करता है उसके बाद भी ऐसी किसी भी शिकायत पर प्राथमिकता के साथ जांच करवाई (action) की जाती है। दोनों प्रबंधक संपत्ति विभाग में अनियमितता कर रहे थे और आवंटियों से काम के बदले दोनो ने रिश्वत की मांग की था, इसी के आधार पर सीईओ ने दोनों को उनके पद से हटा दिया है।
सीईओ ने दो प्रबंधको पर गिराई गाज
इसके साथ ही संपत्ति विभाग में तैनात प्रबंधक योगेश भाटी और संदीप तिवारी पर आरोप है कि वो आवंटियों से काम करने के एवज में 200 रुपये मीटर के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहे थे। जो रिश्वत देने से मना करता उनका काम अटका देते थे। इसकी शिकायत जब सीईओ अरुण वीर सिंह को मिली, तो उन्होंने दोनों की छुट्टी कर दी। साथ ही स्टॉफ मीटिंग में भी सीईओ ने अधिकारियों को अल्टीमेट्म दे दिया है कि अगर इस तरह की शिकायत मिली तो उन पर भी गाज गिरनी (action) तय है।

