राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 20 नवंबर सोमवार से प्री क्लास से लेकर 12 वीं तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल Delhi AIR Pollution) चुके हैं ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जाएंगी। हालांकि अभी दिल्ली की हवा जहरीली है। आनंद विहार का AQI सोमवार को 362 दर्ज किया गया, आरके पुरम का AQI 343 दर्ज किया गया, लोधी रोड- 262, जहांगीरपुर- 392, बवाना- 408 AQI दर्ज हुआ।
प्री कक्षा से लेकर 12वीं तक के स्कूल खुले हवा अभी भी प्रदूषित
बढ़ते प्रदूषण के चलते विंटर ब्रेक से पहले ही दिल्ली में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद किए गए थे (Delhi AIR Pollution) और आज 20 नवंबर सोमवार से स्कूल खोल दिए गए हैं हालांकि हवा अभी भी प्रदूषित है बच्चे मास्क लगाकर स्कूल पहुंच रहें हैं। सुबह ही दिल्ली में सफेद धुंध की परत देखी गई। बता दें स्कूल में ऑफलाइन क्लास चलेंगी अभी आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी पर रोक लगी रहेगी।
GRAP-3 स्टेज अभी भी दिल्ली में जारी
केंद्र सरकार ने दिल्ली एनसीआर की हवा गुणवत्ता सुधार के बाद GRAP-4 स्टेज हटा दी थी जिसमें सार्वजनिक परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू करने के अलावा ट्रकों और चार पहिया कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया लेकिन अभी भी दिल्ली में प्रदूषित हवा से हालात खराब है (Delhi AIR Pollution) इसलिए GRAP-3 स्टेज नहीं हटाई गई है जिसके तहत बीएस तीन पेट्रोल और बीएस चार डीजल चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध अभी जारी है।

