महापर्व छठ (Chhath) की व्यवस्थाओं में गाजियाबाद नगर निगम जुटा हुआ है नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में छठ घाटों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जा चुकी है कंट्रोल रूम से अधिकारीगण भी व्यवस्थाओं को बेहतर करने में लगे हुए हैं पूजा अर्चना प्रारंभ होने से पूर्व नगर आयुक्त ने छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की, किसी प्रकार की कमी ना रह जाए विशेष ध्यान रखने के लिए अधिकारियों को कहा।
गाजियाबाद के घाटों पर नगर निगम ने छठ पूजा की व्यवस्था की ए-वन
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि छठ घाटों को बहुत ही सुंदर सजाया गया है नगर आयुक्त महोदय की निर्देश की क्रम में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई है प्लास्टिक मुक्त छठ (Chhath) घाट की व्यवस्था की गई है जिसके क्रम में घाटों को प्लास्टिक फ्री किया गया है, गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले सभी छठ घाटों पर गाजियाबाद नगर निगम की टीम लगी हुई है।
लोगों से छठ घाटों की व्यवस्था सही बनाए रखने की अपील (मेयर, और नगर आयुक्त)
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त महोदय विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा छठ घाटों पर व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए शहर वासियों से अपील भी की गई है गाजियाबाद नगर निगम की योजनाओं से जन-जन को जागरुक भी किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छ त्यौहार स्वच्छ छठ (Chhath) घाट के क्रम में अहम भूमिका निभाई जा रही है जो की सराहनीय है।

