भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी World Cup (ICC World Cup Final) का फाइनल देश के सभी लोग भारत की जीत को लेकर एक्साइटेड हैं उन्हें विश्वास है कि जीतेगा भारत और कप हमारा ही होगा। आज का रविवार काफी धमाके से भरा रहने वाला है भारत के लिए देश में प्रार्थनाओं का, यज्ञ का सिलसिला भी जारी है।
बॉलीवुड के कई सितारे भी मैच देखने पहुंचे
वहीं बॉलीवुड के सितारों में भी भारत और आस्ट्रेलिया के इस महामुकाबले को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं (ICC World Cup Final) भारत को चियर अप करने के लिए बॉलीवुड स्टॉर्स भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे हैं किंग कोहली की पत्नी बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा अपने पति को सपोर्ट और पूरी भारत टीम को चियर करने के लिए बेटी वामिका के साथ स्टेडिम पहुंची हैं, दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर और अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ स्टेडियम पहुंची हैं।
भारतीय शोर पहले उतरेंगे बल्लेबाजी करने
वहीं सचिन तेंदुलकर, कपिल देव भी स्टेडियम पहुंचे हुए हैं माही के भी पहुंचने की उम्मीद है। बता दें सारा तेंदुलकर गिल और पूरी भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंची हैं। (ICC World Cup Final) कंगारूओं ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है भारतीय टीम के शोर रोहित की ब्रिगेड पहले बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एयर शो चल रहा है टीम इंडिया की जीत के नारे लग रहे हैं स्टेडियम में नीली जर्सी का रंग बिखरा हुआ है।
टीम इंडिया की जीत के साथ साथ किंग कोहली, शमी के नारे भी लग रहें हैं। (ICC World Cup Final) स्टेडियम में तिरंगे का रंग बिखरा हुआ है कंगारूओं की टीम यानि आस्ट्रेलिया की टीम भी सोच रही होगी कि ऐसा चियर अप आज तक उन्होनें नहीं देखा होगा।

