यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। (UP STF) आरोपी पर थाना खेरागढ़ आगरा से 50 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। इसकी पहचान प्रदुमन्न हुई है। आरोपी जनवरी 2023 से फरार चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आरोपी प्रदुमन्न को फ्लैट से किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राज कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी यूनीटेक यूनीहोम्स में किसी काम से आया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक केशव पंडित ने टीम का गठन किया और छापा मारा। (UP STF) प्रदुमन्न सेक्टर-117 यूनी होम्स यूनीटेक सोसाइटी के बी-703 में था। यहां से फरार न हो जाए इसके लिए पूरी घेराबंदी की गई। इसके बाद इसे फ्लैट के अंदर से ही गिरफ्तार किया गया।
23 साल के प्रदुमन्न ने सगे मामा के पड़ोसी लड़के पर चलाई थी गोली
राज कुमार मिश्रा (UP STF) ने बताया कि प्रदुमन्न की उम्र करीब 23 साल है। वो 12वीं पास है। प्रदुमन्न नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। पूछताछ में बताया कि 22 जनवरी 2023 को अपने सगे मामा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम खेरागढ़ आगरा आया था। वहां पर पड़ोस के रहने वाले अंकित सिकरवार से झगड़ा गया। झगड़े में प्रदुमन्न ने गोली चलाई और अंकित सिकरवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद खेरागढ़ थाने में प्रदुमन्न के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। तब से फरार चल रहा था।

