नोएडा एसटीएफ यूनिट ने ग्रेटर नोएडा बिसरख पुलिस के साथ मिलकर एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरफ्तार किया है (Online Fraud Gang Expose) जो अमेरिकन से धोखाधड़ी करके उनको अपनी ठगी का शिकार बनाते थे और ये फर्जी कॉल सेंटर कहीं और नहीं ग्रेटर नोएडा पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था। गैंग के दो दर्जन युवकों की गिरफ्तारी के साथ लग्जरी गाड़ियां, लाखों का कैश, विदेशी मुद्रा, दो दर्जन विभिन्न कंपनी के लैपटॉप, तीन दर्जन विभिन्न कंपनी के मोबाइल सहित दस्तावेज बरामद किए है।
पूरा मामला
आपको बता दें कि एसटीएफ को लगातार समीर गुप्ता सहित अन्य अमेरिकन लोगों से शिकायत मिल रही थी अंकित गुप्ता और वरुण सूद जिन्होंने कॉल करके इनके साथ धोखाधड़ी कर हांगकांग की बैंक में उनकी रकम को ट्रांसफर किया है। इनपुट के आधार नोएडा एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा बिसरख पुलिस के साथ मिलकर ग्रेनो वेस्ट में स्थित महागुन मायवुड में छपा मारा जहां से ये गिरोह का भंडाफोड़ (Online Fraud Gang Expose) किया।
अमेरिकन नागरिकों के साथ ठगी करने वाले गिरोह को नोएडा एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
एसटीएफ नोएडा यूनिट के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इनपुट के आधार पर पुलिस व यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने गैंग के सदस्य वरूण, जो कि अंकुर गुप्ता का पार्टनर है, बिसरख क्षेत्र के महागुन मायवुड में काल सेन्टर चला रहा था जिसमें काम करने वाले लोग अमेरिकन नागरिकों के साथ धोखाधडी कर अपनी ठगी का शिकार बना रहा था। (Online Fraud Gang Expose) जिसके बाद एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर इस गिरोह को गिरफ्तार किया है। और इनके पास से आधा दर्जन से ज्यादा लक्जरी गाड़ियां, लाखों का कैश, विदेशी मुद्रा, दो दर्जन विभिन्न कंपनी के लैपटॉप, तीन दर्जन विभिन्न कंपनी के मोबाइल सहित दस्तावेज बरामद किए है।

