गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा महापर्व छठ (chhath puja) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिसके क्रम में निगम के विभागीय अधिकारियों सहित नगर आयुक्त करेड़ा तथा हिंडन नदी मुख्य छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे, मौके पर साफ सफाई, बैरिकेडिंग, रंगाई पुताई, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया, गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी घाटों को इस वर्ष व्यवस्थित करने के साथ-साथ आकर्षक बनाने में भी रुचि दिखा रही हैं जिसके लिए विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।
लेजर लाइट से आकर्षक दिखेगा छठ घाट, निगम ने सीसीटीवी कैमरा तथा कंट्रोल रूम का किया इंतजाम
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा छठ (chhath puja) घाटों पर आगंतुकों तथा श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है जिसके क्रम में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल प्रकाश व्यवस्था चेंजिंग रूम की व्यवस्था कराई जा रही है मुख्य छठ घाट हिंडन नदी पर लेजर लाइट के माध्यम से छठ घाट को आकर्षक बनाने का प्रयास चल रहा है, घाटों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाए जा रहे हैं तथा व्यवस्था को संभालने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा, नगर आयुक्त महोदय द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया तथा बेहतर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।
श्रद्धालुओं को ना हो असुविधा, स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान-नगर आयुक्त
नगर आयुक्त महोदय द्वारा हिंडन नदी छठ घाट तथा अन्य छठ (chhath puja) घाटों को पूर्णतया प्लास्टिक फ्री रखने के लिए भी प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में संबंधित अधिकारियों द्वारा होल्डिंग के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है, नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा, व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कहा मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मिथिलेश, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी, प्रभारी प्रकाश आस कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एन के चौधरी, प्रभारी उद्यान अनुज व अन्य संबंधित टीम उपस्थित रही।

