दिवाली का टाइम है हर जगह खुशियों का उल्लास है ऐसे में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी दिवाली की रौनक छाई हुई है। रोज कई स्टार्स दिवाली पार्टी होस्ट कर रहें हैं बीते दिन टीवी की क्वीन एकता कपूर ने दिवाली पार्टी होस्ट की जिसमें टीवी के कई सितारे ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे लेकिन सारी महफिल लूट ले गए तेजरन (Tejran Diwali Look) यानि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा।
टीवी क्वीन एकता कपूर की दिवाली पार्टी में तेजरन ने लूटी महफिल
एकता कपूर की दिवाली पार्टी में तेजा करण ट्रेडिशनल आउटफिट में पहुंचे (Tejran Diwali Look) नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी ने नीले रंग का लहंगा प्लजिंग नेकलाइन ब्लाउज हाथों में सिल्वर चूडियां, बालों को सॉफ्ट कर्ल और शाइनी मेकअप कर अपने लुक का पूरा किया हुआ था तो वहीं करण कुंद्रा ने लाइट पिंक कुर्ता- चूड़ीदार पाजमा के साथ पिंक एम्ब्राइडरी वाली जैकेट पहनकर अपने लुक को पूरा किया।
पावर कपल तेजरन ने एकता की दिवाली पार्टी में जमकर दिए पोज
करण काफी हैंडसम लगे तो तेजा भी काफी प्यारी लगीं कपल ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए और लाइमलाइट बटोरी। (Tejran Diwali Look) बिग-बॉस 15 से शुरू हुई तेजा करण की प्यार की कहानी शो के खत्म होने के बाद और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होती जा रही है। तेजरन का प्यार परवान चढ़ता जा रहा है। करण अपनी लेडी लव पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते कई बार पार्टियों में, इवेंट में करण तेजा को किस करते दिखे तो वहीं तेजस्वी करण को काफी Adore करती है और करण के हर काम को काफी सपोर्ट करती है करण भी अपनी लेडी लव को काफी सपोर्ट करते हैं।
फैंस को भी दोनों की जोड़ी काफी पसंद है और बेसब्री से कपल के शादी का इंतजार कर रहें हैं हालांकि अभी तक तेजरन ने शादी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं की है। तेजा शादी को लेकर एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वो करण के साथ रिलेशनशिप में सिक्योर हैं अभी कोई प्रेशर नहीं है करण जानते हैं कि मैं अभी प्रोफेशनल में एक जगह पर हूं तो वो शादी की बात तब करेंगे जब उन्हें लगेगा मैं तैयार हूं।

