राजधानी दिल्ली में गुरूवार- शुक्रवार को बारिश होने का बाद लोगों को प्रदूषण और धुंध से राहत तो मिली है AQI 400 से 500 गिरकर कम भी हुआ है लेकिन अभी भी देश की राजधानी का AQI खराब श्रेणी में(Delhi AQI) है।
दिल्ली के इन इलाकों का AQI 200 के पार
शनिवार की सुबह दिल्ली आनंद विहार का AQI 282, आरके पुरम का AQI 220, पंजाबी बाग का 236, ITO का AQI 263 दर्ज किया गया है। (Delhi AQI) दिल्ली के कर्तव्पथ पर सुबह सैर करने वाले लोगों का कहना है कि बारिश के बाद प्रदूषण में थोड़ी कमी आई लेकिन अभी भी सांस लेने में थोड़ी चुनौतियां हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, ”बारिश होने के बाद दिल्ली में AQI 450 से कम होकर आज सुबह 225 पर आ गया है। इस बारिश का कितने दिन तक असर रहेगा, ये कहना जल्दबाजी होगा…लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है। नियमों का सभी लोग पालन करें। दिवाली दीए जलाकर मनाएं, पटाखे न जलाएं।”
वहीं नोएडा में भी हवा का AQI थोड़ा सुधरा है। (Delhi AQI) बारिश की वजह से दिल्ली का थोड़ा AQI सुधरने के बाद शुक्रवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणा की है कि ऑड-ईवन योजना का कार्यान्वयन, जो मूल रूप से 13 नवंबर को शुरू होने वाला था, को अब स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय पिछले कुछ दिनों में शहर में वायु गुणवत्ता में सुधार के मद्देनजर लिया गया है। मंत्री राय ने बताया कि हवा के पैटर्न में हाल ही में बदलाव हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदूषण के स्तर में कमी आई है और परिणामस्वरूप, योजना के कार्यान्वयन को रोक दिया गया है। 20 और 21 नवंबर को दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश कराने की बात भी लगातार चल रही है जिससे दिल्ली के हालात और सुधर पाए।

