गाजियाबाद स्वाट टीम सिटी व नगर कोतवाली पुलिस ने लोहा मंडी के एक व्यापारी के सहायक से लूट के मामले में देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिऱफ्तार किया। जवाबी कार्यवाही के दौरान आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि एक अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया। (Police Accused Encounter) पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट में शामिल अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट ही रकम, अवैध हथियार व घटना में प्रयुक्त बाइक बरमाद की है। फिलहाल पुलिस शातिरों की कुंडली खंगाली में लगी है।
बाइक रोकने के लिए बोलने पर पुलिस पर किया फायर
डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि कोतवाली नगर मे लोहा मंडी स्थित एक कारोबारी के सहायक के साथ लूट की घटना हुई थी। (Police Accused Encounter) इसमें उसकी स्कूटी व उसमे रखा हुआ कैश लूटेरे लेकर भाग गये थे। सूचना पर तुरंत ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चौधरी मोड की तरफ से मूव कर रहा हैं।
पुलिस की गोली से घायल हुआ लोहा व्यापारी के सहयोगी से लूट करने वाला
इसपर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को चेक करना शुरु कर दिया। चैकिंग के दौरान विजयनगर की तरफ से एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो वह भाग निकले। इसके बाद पुलिसकर्मियों उनका पीछा करने लगे। तभी रेल ओवर ब्रिज अंडर के पास उन्होने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इसमें एक युवक के पैर मे गोली लगी (Police Accused Encounter) और बाइक सवार जमीन पर गिर पडे। दूसरा मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। पकडे गये घायल अभियुक्त ने अपना नाम मनोज निवासी कविनगर बताया। घायल आरोपी को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयोग की गई बाइक, एक तमंचा व लूट गए रूपए में से दो लाख तीस हजार बरमाद किए।
इसके बाद आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना में शामिल अन्य शातिरों के बारे में भी जानकारी दी। पुलिस ने रोहित, विश्वनाथ, विनय तिवारी, राहुल को इण्डस्ट्रीयल एरिया से गिरफ्तार कर लया। इनके कब्जे से लूटे हुए चार लाख रुपये बारमद कर लिए।
ऑफिस में पानी पिलाने वाले ने दी थी पैसे व स्कूटी की जानकारी
एसीपी निमिश पाटील ने बताया कि पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि आरोपियों में से विनय तिवासी संदीप स्टील लोहा मण्डी मे संदीप गोयल के पास काम करता है। उसने ही कलेक्शन एजेन्ट कमलेन्दू गुप्ता व स्कूटी के बारे में साथी राहुल को जानकारी दी थी। (Police Accused Encounter) राहुल ने इसके बारे में मनोज, रोहित, विश्वनाथ व शोभित शर्मा को बताया। फिर मनोज, रोहित, विश्वनाथ व शोभित शर्मा ने मिलकर कमलेंदू गुप्ता के साथ आर.ओ.बी फ्लाई ओवर के ऊपर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
एक महीने पहले से ही किया था लूट प्लान तैयार
डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने शराब पीते व जुआ खेलते समय करीब एक माह पूर्व लूट का प्लान बनाया था उन्होंने तय करा हुआ था कि वारदात को इसी दिन अंजान देना है अगर वो खुद नहीं कर पाएंगे तो किसी दूसरे गैंग से इस घटना को अंजाम दिलाएंगे।
यह थी घटना
4 नवंबर को बाइक सवार बदमाशो ने लोहा मंडी के एक कारोबारी के सहायक से उसकी स्कूटी व उसमे रखा हुआ कैश लेकर भाग गये थे। इसकी सूचना उसने तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी थी।

