गाजियाबाद : जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) की मांग को लेकर पिछले 13 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे अनिल चौधरी के पास शुक्रवार को पीएमओ से फोन आया। पीएमओ की ओर से आई फोन कॉल्स में उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया।
जनसंख्या नियंत्रण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कही ये बात
जनसंख्या नियंत्रण (Population Control Law) फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि आमरण अनशन के कारण उन्होंने पीएमओ जाने से इनकार कर दिया उनकी जगह फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल और नरेंद्र त्यागी पीएमओ गए। वहां पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी मुकुंद दीक्षित से उनकी मुलाकात हुई। ममता सहगल ने कहा कि पीएमओ को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की मांगों का प्रपत्र दिया गया। वरिष्ठ अधिकारी मुकुंद दीक्षित ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आमरण अनशन की रिपोर्ट प्रधानमंत्री तक पहुंचाई जा रही है। उनके मांग पत्र को भी प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पीएमओ की ओर से जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : नोएडा पुलिस की पूछताछ में Elvish ने लिया फाजलपुरिया का नाम, केस में आया नया मोड़
वहीं, ममता सहगल ने बताया कि जब तक पीएमओ की ओर से बातचीत कर किसी फैसले पर नहीं पहुंचते हैं तब तक आमरण अनशन को खत्म नहीं किया जाएगा। (Population Control Law) अगर अनिल चौधरी को जबरन खाना खिलाया जाता है तो उनकी जगह दूसरे कार्यकर्ता आमरण अनशन के लिए तैयार है। आमरण अनशन का शुक्रवार को तेरहवां दिन है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टरों की टीम ने शुक्रवार को अनिल चौधरी के स्वास्थ्य का परीक्षण किया उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया है।

