दिवाली से पहले राजधानी दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद में गुरूवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की तड़के सुबह तक झमाझम बारिश हुई (Rain) जिसके बाद खराब हवा से दिल्लीवासियों, नोएडा वासियों , गाजियाबाद वासियों को थोड़ी राहत मिली है जहरीली हवा से। बारिश के बाद दिल्ली में 400 से 500 AQI गिरकर 100 हो गया।
शुक्रवार को भी दिल्ली में छाए रहेंगे बादल होगी हल्की बारिश (Rain)
मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। (Rain) जहां दिल्ली में पहले आर्टिफिशियल बारिश 20 और 21 नवंबर को कराने की बात हो रही थी लेकिन गुरूवार की देर रात नेचुरल बारिश हो गई तो इस पर आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा भगवान हमेशा सीएम अरविंद जी और आम आदमी पार्टी के साथ हैं।
बता दें कि दिल्ली सरकार ने आर्टिफिशियल बारिश की भी तैयारी कर ली है। (Weather) 20 और 21 नवंबर को दिल्ली में आर्टिफिशियल बारिश कराई जाएगी लेकिन उससे पहले दिल्ली सरकार पायलट स्टडी करेगी जिसमें करोड़ो का खर्च आएगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया है कि दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश की लागत उठाने का निर्णय लिया है। उनके अनुसार, मुख्य सचिव को सुप्रीम कोर्ट के सामने सरकार के तर्क प्रस्तुत करने का कार्य हुआ है।
अधिकारियों का कहना है कि यदि केंद्र सरकार इस निर्णय का समर्थन करती है, तो दिल्ली सरकार 20 नवंबर तक शहर में कृत्रिम बारिश के पहले चरण की योजना लागू कर सकती है। (Weather) मुख्य सचिव से सुप्रीम कोर्ट को सूचित करने के लिए निर्देश दिया गया है कि दिल्ली सरकार ने आईआईटी-कानपुर टीम की सलाह के आधार पर कृत्रिम बारिश के चरण 1 और चरण 2 की लागत को वहन करने के लिए सहमति दी है (कुल 13 करोड़ रुपये)।

